{"_id":"5fb3c2ea8ebc3e9b9575e713","slug":"youth-died-in-road-accident-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
Tue, 17 Nov 2020 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महोबा जिले के राठ पनवाड़ी मार्ग में तेज रफ्तार बाइक सड़क में बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
थाना पनवाड़ी के नकरा गांव निवासी शिवपाल (22) पुत्र हरीराम सोमवार की रात करीब 8 बजे घरेलू सामान की खरीदारी के लिए कस्बा पनवाड़ी आया था। रात करीब 9 बजे बाइक से घर वापस लौटते समय पनवाड़ी से तीन किमी आगे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई।
जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने शिवपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतक की पांच माह पहले शादी हुई थी। घटना से पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।