{"_id":"60cee7268ebc3e29fd7f1a46","slug":"youth-died-10-days-after-beating-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गुंडा टैक्स नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर ने सब्जी बेचने वाले का किया अपहरण, पिटाई के 10 दिन बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गुंडा टैक्स नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर ने सब्जी बेचने वाले का किया अपहरण, पिटाई के 10 दिन बाद युवक की मौत
Sun, 20 Jun 2021 12:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:30 PM IST
सार
दबंगों की मारपीट से घायल युवक ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के शिवराजपुर में 10 जून को गुंडा टैक्स के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग मिलकर कार से युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। युवक को जमकर पीटा और जब वह मरणासन्न हो गया तो जीटी रोड किनारे फेंक दिया था। रविवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
शिवराजपुर कस्बे के वार्ड -10 निवासी एहसान उर्फ मुन्ना (24) के परिवार के दस-पंद्रह लोग सब्जी का ठेला लगाते हैं। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर व प्रधान का बेटा अभिषेक सिंह उर्फ बोनी ठाकुर कस्बे में फुटपाथ दुकानदारों से वसूली करता था। सभी दुकानदार देते थे लेकिन एहसान ने अपने परिवार को पैसा देने से रोक दिया था।
आरोप है कि 10 जून को अभिषेक सिंह उर्फ बोनी ठाकुर ने अपने साथियों संग मिलकर शिवराजपुर स्टेशन के पास से एहसान का कार से अपहरण कर लिया। दबंगों ने एहसान को सुनसान जगह पर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न करने के बाद जीटी रोड किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर परिजनों ने जीटी रोड जाम कर हंगामा किया तब जाकर पुलिस ने अभिषेक व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था।
रविवार सुबह एहसान की कल्याणपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत पर आक्रोश फैल गया है। भीड़ ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना घेर लिया है। मामला बढ़ता देख क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है।