फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   youth commits suicide in kannauj up

कन्नौज: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

Tue, 12 Apr 2022 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
youth commits suicide in kannauj up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में सिकंदरपुर क्षेत्र के पूरन नगला गांव में देर रात युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार एक माह से पत्नी मायके से नहीं लौटी, जिससे युवक परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार की देर रात पूरन नगला गांव निवासी दिवारी राजपूत (38) ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन


उसका मोबाइल लगातार बज रहा था, लेकिन रिसीव न होने पर परिजनों ने कमरे में झांका तो शव झूलता हुआ मिला। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने बताया कि दिवारी की पत्नी गर्भवती है और एक माह से अपने मायके बांगरमऊ उन्नाव में है।
विज्ञापन


वह पत्नी को वापस बुला रहा था, लेकिन न आने पर दिवारी ने यह कदम उठा लिया। मृतक के दो बेटियां हैं। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed