{"_id":"5d0897d48ebc3e29717bbb3c","slug":"youth-body-was-hanged-from-the-tree-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Tue, 18 Jun 2019 02:46 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी अंतर्गत ग्राम जरूहौलिया की है। यहां युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक के हाथ-पैर बंधे थे। मृतक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी रामविलास बताया जा रहा है। युवक 16 जून को घर से बाजार यह कहकर निकला था कि वह धान खरीदने जा रहा है लेकिन फिर घर वापस नहीं पहुंचा।
मृतक की पत्नी ने 17 जून को कोतवाली बिधूना पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी होने पर एसपी सुनीति, एएसपी नेपाल सिंह, सीओ सिटी श्योदान सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।