{"_id":"6ab9778a3c082a603d0a31c6","slug":"youth-arrested-with-cannabis-near-hallet-kanpur-news-c-362-1-ka11011-157518-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट के पास गांजे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट के पास गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर पुलिस ने हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल की दीवार के पास जीटी रोड पर 1.350 किलो गांजे के साथ काकादेव के आरएस पुरम निवासी वीरेंद्र उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के मुताबिक वह श्रमायुक्त कार्यालय रेलवे क्रॉसिंग के सामने गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्जकर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन