फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth are liking online shopping, disillusionment with offline market

Kanpur News: युवाओं को भा रही ऑनलाइन खरीदारी, ऑफलाइन बाजार से मोहभंग

Sun, 27 Oct 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth are liking online shopping, disillusionment with offline market
फोटो 33::नसीम। फोटो 34::साहिल।
विज्ञापन




क्रासर
शहर में प्रतिदिन विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से हो रही मोबाइल और कपड़ों की खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। युवाओं में ऑनलाइन शॉपिंग के मायाजाल ने बाजार की चाल बिगाड़ दी है, जबकि कई बार लोग ऑनलाइन शाॅपिंग में ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। इसके बावजूद शहर में प्रतिदिन विभिन्न कंपनियों के माध्यम से लाखों रुपये की खरीदारी की जा रही है। इसमें से कुछ ऐसे भी वस्तु है, जिन्हें बिना परखे पहले के लोग बाजार से नहीं ले जाते थे। जिन्हें अब युवा आसानी से खरीद रहे है। शादियों का सीजन हो या काेई अन्य त्योहार सभी कार्यक्रमों में युवा तरह-तरह की वस्तुओं को खरीदते हैं। वहीं सबसे अधिक युवा कपड़ा व अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदते हैं, इसके अतिरिक्त ऑनलाइन बाजार में मोबाइल और स्मार्ट वॉच मंगवाने का क्रेज भी बढ़ा है। युवाओं का कहना है कि ऑफलाइन की अपेक्षा ऑनलाइन बाजार में रंग व गुणवत्ता की वस्तुएं आसानी से मिल जाती है। भले ही ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बाजार फायदे का सौदा साबित हो, लेकिन छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान पहुंचा रहा है।

--------------

युवाओं की बात

फोटो 34::साहिल।
1- पक्का बाग निवासी साहिल ने बताया कि एक माह पहले ही ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदा था, ऑनलाइन खरीददारी में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि कुछ फर्जी कंपनियों के पांव पसारने से लोग ठगी का शिकार भी हो जाते है।
विज्ञापन


फोटो 33::नसीम।
2- उर्दू मोहल्ला निवासी नसीम खां ने बताया कि ऑनलाइन खरीददारी से समय और धन की बचत होती है। ऑनलाइन बाजार में अच्छी कंपनियां भी है जिनमें अच्छे उत्पाद मिलते है। ऑफलाइन में बाजार में जाना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन में मोबाइल फोन से ही काम चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed