फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth and friend going to distribute wedding cards dies due to car collision

शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक व दोस्त की कार की टक्कर से मौत

Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth and friend going to distribute wedding cards dies due to car collision
कमालगंज सीएचसी पर शव का पंचनामा भरते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। दोस्त के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे प्रमोद का एक हाथ और पैर कटकर अलग हो गया था। हादसे के दौरान हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा था।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र के गांव नैनापुर निवासी प्रमोद पाल (27) की बहन रूबी उर्फ वर्षा की शादी 12 मई को होनी है। रविवार की सुबह प्रमोद फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी दोस्त लालू (22) के साथ बाइक से कार्ड बांटने के लिए कन्नौज से निकला था।
विज्ञापन

प्रमोद नवाबगंज क्षेत्र के शुकुरुल्लापुर के पास स्थित असगरपुर निवासी मामा के घर पहला कार्ड देने जा रहा था। खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास फतेहगढ़ की ओर से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद और लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फार्मासिस्ट रविंद्र और पवन ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद के बैग में रखे कार्ड में नंबर देखकर लोगों ने घटना की सूचना उसके पिता महेश चंद्र को दी। जानकारी पर प्रमोद के परिजन अस्पताल पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। महेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीएचसी परिसर में रोते बिलखते प्रमोद के परिजन। संवाद

सीएचसी परिसर में रोते बिलखते प्रमोद के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

प्रमोद की  फाइल फोटो। संवाद

प्रमोद की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लालू की फाइल फोटो। संवाद

लालू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed