फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youth and five minors caught for hacking WhatsApp account

UP: व्हाट्सएप एकाउंट हैक करने में युवक व पांच नाबालिग पकड़े,अमेरिकी वेबसाइट पर डाटा भेजने पर मिलते थे छह रुपये

Wed, 21 Aug 2024 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2024 07:16 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में व्हाट्सएप एकाउंट हैक करने में युवक व पांच नाबालिग पकड़े गए हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि अमेरिकी वेबसाइट पर एक व्यक्ति के व्हाट्सएप एकाउंट को 24 घंटे के लिए हैक करने पर छह रुपये प्रतिदिन के हिसाब से उनको मिलते थे।

विज्ञापन
youth and five minors caught for hacking WhatsApp account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों के व्हाट्सएप एकाउंट हैक कर अमेरिका की एक वेबसाइट पर डाटा भेजने के मामले में पुलिस ने एक युवक व पांच नाबालिगों को पकड़ लिया है। वेबसाइट से एक एकाउंट हैक करने पर इन लोगों को 24 घंटे में छह रुपये मिलते थे। एसपी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने मोबाइल हैक करने का मुकदमा कराया।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि उनका व जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट नवाबगंज निवासी चालक मनोज कुमार का व्हाट्सएप एकाउंट हैक कर यह लोग गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहे हैं। एसओ आमोद सिंह, साइबर थाने के दरोगा सुबोध यादव ने गांव सोना जानकीपुर निवासी रितेश व पांच नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि अमेरिका की वाहो वेबसाइट पर एक व्यक्ति के व्हाट्सएप एकाउंट को 24 घंटे के लिए हैक करने पर छह रुपये प्रतिदिन के हिसाब से उनको मिलते थे।
विज्ञापन

उसी लालच में हम लोगों ने गांव के कई लोगों के मोबाइल कुछ देर के लिए मांगकर उनका व्हाट्स एप एकाउंट हैक कर डाटा वेबसाइट पर भेज देते थे। यह काम पिछले कई महीनों से कर रहे थे। एसपी ने बताया कि इस मामले में एक युवक व पांच नाबालिग पकड़े गए हैं। अन्य के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। वेबसाइट कंपनी पर क्या कार्रवाई की जा सकती है। उसके बारे में जांच की जा रही है। इस दौरान एएसपी डॉ संजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed