{"_id":"5a030a854f1c1bd1408b54db","slug":"your-problem-is-your-business-idea","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी समस्या ही आपका बिजनेस आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी समस्या ही आपका बिजनेस आइडिया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी स्टार्टअप (उत्थान) या बिजनेस बिना आइडिया के सफल नहीं हो सकता। यह आइडिया आपको खुद से विकसित करना होगा। दूसरों का आइडिया चुराकर अगर आप अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो वह लंबी दूरी तय नहीं कर पाएगा। खुद का आइडिया विकसित करने के लिए अपनी और आसपास की समस्याओं को समझें। इन्हें दूर करने के लिए नया और दूसरों से सरल व सस्ता तरीका खोजें।
यही आपके बिजनेस का शानदार आइडिया हो सकता है। यह कहना है इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईएमई) नई दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष खन्ना का। वे बुधवार को कानपुर के केआईटी में आयोजित ‘उत्थान : अ स्टार्ट अप निर्माण’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम अमर उजाला, द इंडस एंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी और आईआईटी कानपुर के सिंडिकेट बैंक एंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) की ओर से किया गया है।
डॉ. आशुतोष ने बताया कि स्टार्टअप आइडिया मिलने के बाद सबसे अहम होता है कि आप जो उत्पाद या सेवा शुरू करने जा रहे हैं, उसके खरीदार या उपभोग करने वाले कौन हैं। उनके बीच जाएं पता करने की कोशिश करें कि आपका उत्पाद या सेवा उन्हें पसंद आएगी। अगर हां, तो उसके लिए वे लोग कितना पैसा दे सकते हैं। इस तरह पूरी योजना से शुरू किए गए बिजनेस को सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में सिमट जाएंगी नौकरियां
प्रो. खन्ना ने बताया कि दुनिया में तकनीक का काफी प्रयोग हो रहा है। अब कंपनियां भी मैन पॉवर की जगह तकनीक का सहारा ले रही हैं। कई जगह रोबोट काम करने लगे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में नौकरियां कम होंगी। प्रो. खन्ना ने इसके लिए व्हाट्सएप का उदाहरण दिया। कहा व्हाट्सएप के हजारों करोड़ यूजर हैं, लेकिन व्हाट्सएप को चलाने वाली टीम महज 52 लोगों की है।
उत्साह से शामिल हुए सैकड़ों शहरी और छात्र-छात्राएं
‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम दस चरणों में होना है। इसका आगाज बुधवार को रूमा स्थित केआईटी से हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में शहरी और छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। उद्यमिता शुरू करने की चाहत में उत्साह के साथ विशेषज्ञों द्वारा दी जा रहीं बारीकियों को समझा। सीरीज के पहले पड़ाव में प्रो. डॉ. आशुतोष खन्ना के अलावा एमकेटी सॉफ्टवेयर के फाउंडर अमित तिवारी, ई-स्पिन नैनोटेक के फाउंडर संदीप पाटिल, पोलीनेट एनर्जी की फाउंडर रिद्धिमा मोदी, ट्रेंड्सटरेज के फाउंडर निखिल कुमार और एंजल नेटवर्क के फाउंडर अमन शाहपुरी ने भी छात्रों और शहरियों से सीधा संवाद किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ केआईटी के सेक्रेटरी अनिल कुमार अग्रवाल, अमर उजाला के महाप्रबंधक रविंद्र सुपेकर, यूपी टाई के अध्यक्ष अमित तिवारी, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकिता द्विवेदी ने दीप जलाकर किया।
प्रो. खन्ना ने ये टिप्स भी दिए
- कुछ भी करो लेकिन उसमें नयापन होना चाहिए तभी आप कामयाब होंगे।
- ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद करने से आपके आइडिया बढ़ेंगे।
- आइडिया विकसित करते समय खुद को उपभोक्ता के तौर पर रखकर उसका अध्ययन करें।
- आपके पास अभी काफी संभावनाएं हैं। अब आपने स्टार्ट अप या एंटरप्रिन्योरशिप (उद्यमिता) की तरफ कदम नहीं बढ़ाया तो बाहर से लोग आकर यहां सफल स्टार्ट अप कर ले जाएंगे।