फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   your dream house will be in Two lakhs

दो लाख में होगा अपना घर, फ्लैट चुनने का मिलेगा विकल्प

Wed, 25 Oct 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
your dream house will be in Two lakhs
डेमो पिक
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये में दो कमरों का फ्लैट खरीदने के इच्छुक शहरवासी मंगलवार से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म सभी प्रमुख बैंकों (सरकारी-प्राइवेट दोनों) की शाखाओं में निशुल्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कानपुरः प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकार दो लाख रुपये में दो कमरों का फ्लैट उपलब्ध कराएगी। आवेदनकर्ता शहर की सभी प्रमुख बैंकों में 10 नवंबर तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। इस दौरान केडीए मांग सर्वे कराता रहेगा। यह सर्वे 10 नवंबर तक चलेगा। इससे पता चलेगा कि कितने लोगों को फ्लैट की जरूरत है। योजना में तीन लाख रुपये सालाना आय और देश के किसी भी हिस्से में मकान न खरीदने वाले आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने भागीदारी में किफायती आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में एक लाख सस्ते फ्लैटों के निर्माण की तैयारी की है। एक फ्लैट की लागत साढ़े चार लाख रुपये आ रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देगी। आवेदकों को दो लाख रुपये देने पड़ेंगे। ईडब्लूएस श्रेणी वाले इन फ्लैटों के निर्माण में केडीए निजी बिल्डरों की भी मदद लेगा। फिलहाल केडीए को 10 हजार फ्लैट बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों को फॉर्म में फ्लैट के लिए दो लाख रुपये का भुगतान करने की सहमति, आधार नंबर और आय प्रमाणपत्र देना होगा। केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पूर्व में डूडा को इस योजना के अंतर्गत करीब 46 हजार आवेदन मिले हैं। इन आवेदकों को दो लाख रुपये का भुगतान करने की सहमति देनी होगी, तभी वह इस योजना में शामिल हो सकते हैं। उनके बीच इस तरह का भ्रम फैला दिया गया है कि ये फ्लैट उन्हें मुफ्त दिए जाएंगे, ऐसा नहीं है। इसके अलावा कोई भी पात्र व्यक्ति फ्लैट के लिए आवेदन कर सकता है। 10 नवंबर तक डिमांड सर्वे होगा। सर्वे के बाद फ्लैटों की जरूरत की वास्तविक संख्या पता चल जाएगी।


 

यहां बनेंगे फ्लैट, फ्लैट चुनने का मिलेगा विकल्प

your dream house will be in Two lakhs
डेमो पिक
यहां बनेंगे फ्लैट
रूमा (एनएच-2) 
रामगंगा इनक्लेव (शताब्दी नगर) 
महावीरपुरम (पनकी) 
जवाहरपुरम (पनकी) 


आवेदक को फॉर्म में इन योजनाओं में से फ्लैट चुनने का विकल्प मिलेगा
30 वर्ग मीटर में दो कमरों का फ्लैट
योजना के अंतर्गत 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले ईडब्लूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें दो कमरे, रसोई घर, बाथरूम और एक बालकनी होगी। यह फ्लैट चार मंजिला इमारतों में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed