फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youngsters and children are getting affected by typhoid due to contaminated food

Kanpur News: दूषित खानपान से टाइफाइड से ग्रसित हो रहे युवा व बच्चे

Sun, 06 Apr 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youngsters and children are getting affected by typhoid due to contaminated food
इटावा। बाजार का खुला दूषित खानपान लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 539 लोग संक्रमित हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की वजह तलाशी तो दूषित खानपान सामने आया।
विज्ञापन

समय के साथ लोगों के खानपान में तेजी से बदलाव आया है। खासकर युवा एवं बच्चे बाजार के भोजन को अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार में बिकने वाले चाट-पकौड़े, कचौड़ी, समोसे आमतौर पर खुले में होते हैं। ऐसे में यह खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत पर असर डालते हैं। इनके सेवन से सबसे ज्यादा पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही घर पर भोजन करते समय साफ-सफाई को नजरअंदाज करना भी इस बीमारी को आमंत्रण देना है। टाइफाइड में शरीर का सबसे अधिक प्रभावित भाग आंत होता है। इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो शरीर के कई अन्य अंग भी इसकी चपेट में आने लगते हैं। टाइफाइड के रोगियों को पेट दर्द, दस्त, कब्ज और वजन कम होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
टाइफाइड के प्रमुख लक्षण...
-उच्च बुखार
-भूख में कमी
-सिरदर्द
- दस्त
-गले में खराश
-चकत्ते
-मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द
-सूखी खांसी
------------
बीमारी का इस तरह करें बचाव---
-हाथों को साफ करके भोजन करें।
-दूषित पानी व भोजन न करें।
-कच्ची सब्जियां न खाएं।
-कच्चा दूूध न पिएं।
-फलों को अच्छी तरह से धोकर खाएं।
-बाजार के खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
-भोजन करने से पहले हाथ को अच्छी तरह से धोएं।
-घर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
-चिकित्सक की सलाह पर टीका लगवाएं।
-----------
कोट--
टाइफाइड एक गंभीर बीमारी है। यह साल्मोनेला एन्टेरिका, सेरोटाइप टाइफी, बैक्टीरिया से होता है। यह साल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरियम से भी फैलता है। यह बैक्टीरिया पानी और खाने के जरिए लोगों के अंदर जाता है। परिवार के किसी सदस्य के चपेट में आने से अन्य लोगों में फैलने का खतरा रहता है। जिला अस्पताल पर आने वाले मरीजों में युवा एवं बच्चों की संख्या अधिक रहती है।
-बृजेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed