{"_id":"5c360aa7bdec220cbd4d90c7","slug":"youngman-died-in-accident-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का सबब बना ईयरफोन लगाकर गाना सुनना, बाइक चलाते समय की थी ये गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का सबब बना ईयरफोन लगाकर गाना सुनना, बाइक चलाते समय की थी ये गलतियां
Wed, 09 Jan 2019 08:22 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चलाते समय ईयरफोन पर गाने सुनना और हेलमेट का लॉक न लगाना कानपुर में एक युवक के लिए मौत का सबब बन गया। गाने सुनने में वह इतना व्यस्त हो गया कि उसे सड़क पार करती महिला नहीं दिखी और वह उससे जा भिड़ा। उछलकर वह बाइक से सड़क पर गिरा और लॉक न लगा होने से हेलमेट निकल गया। सिर पर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला जख्मी है। हादसा बिधनू थानाक्षेत्र में हुआ।
सचेंडी के ठाकुर का पुरवा निवासी बलवान सिंह (26) बुधवार सुबह कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए बाइक से नौबस्ता जा रहा था। अफजलपुर गांव के पास मटियारा निवासी एक निजी स्कूल में सहायिका रामदुलारी (65) सड़क पार कर रही थीं, तभी बलवान की बाइक उनसे टकरा गई। जोरदार टक्कर से रामदुलारी घायल हो गईं और बलवान भी बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। लॉक खुला होने से हेलमेट निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। बलवान के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। उसके पिता अंगद सिंह ने बताया कि बलवान तेलंगाना के रामरेड्डी नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। नए साल में वह छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन