{"_id":"5d04dcac8ebc3e3374680a03","slug":"youngman-did-wrong-with-teenager-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मामा के साथ मिलकर युवक ने किशोरी को किया अगवा, बंधक बनाकर पांच दिन तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मामा के साथ मिलकर युवक ने किशोरी को किया अगवा, बंधक बनाकर पांच दिन तक किया दुष्कर्म
Sat, 15 Jun 2019 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कन्नौज जिले में युवक ने अपने मामा की मदद से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक और उसके मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
शहर के एक मोहल्ला रईस ने 10 जून की शाम खेतों की ओर जा रही 15 वर्षीय किशोरी को अपने मामा नदीम की मदद से अगवा कर लिया था। किशोरी का आरोप है कि मामा के घर ले जाकर रईस ने पांच दिन तक उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया। शनिवार को वह किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के साथ परिजन सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी रईस और उसके मामा नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन