{"_id":"5bcc95d4bdec2269845a9304","slug":"youngman-accused-of-rape-with-15-years-old-blind-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल की दृष्टिहीन किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, जब लोगों ने आरोपी को टोका तो दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल की दृष्टिहीन किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, जब लोगों ने आरोपी को टोका तो दी ये धमकी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में सजेती थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी कोरियां के एक गांव में बीते शनिवार की शाम एक युवक ने पंद्रह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। बताया गया है कि किशोरी दृष्टिहीन है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार की शाम 7.30 बजे वह पड़ोसी बौरा के मकान के बाहर बैठी थी। तभी, गांव का ही रहने वाला युवक नकुल (27) घर के बाहर किशोरी को अकेली बैठी देख उसके पास गया। इसके बाद हाथ पकड़कर मकान पर ले गया। उस समय उस मकान में कोई नहीं था। बताया कि नकुल ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजन व कुछ लोगों ने आरोपी को वहां से निकलते देखा तो टोका। नकुल उनको धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। किशोरी ने भी घरवालों को घटना की जानकारी दी।
किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किशोरी के साथ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी युवक नकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।