फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman accused of rape with 15 years old blind teenager

15 साल की दृष्टिहीन किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, जब लोगों ने आरोपी को टोका तो दी ये धमकी

Sun, 21 Oct 2018 08:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
youngman accused of rape with 15 years old blind teenager
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में सजेती थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी कोरियां के एक गांव में बीते शनिवार की शाम एक युवक ने पंद्रह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। बताया गया है कि किशोरी दृष्टिहीन है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन



पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार की शाम 7.30 बजे वह पड़ोसी बौरा के मकान के बाहर बैठी थी। तभी, गांव का ही रहने वाला युवक नकुल (27) घर के बाहर किशोरी को अकेली बैठी देख उसके पास गया। इसके बाद हाथ पकड़कर मकान पर ले गया। उस समय उस मकान में कोई नहीं था। बताया कि नकुल ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजन व कुछ लोगों ने आरोपी को वहां से निकलते देखा तो टोका। नकुल उनको धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। किशोरी ने भी घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किशोरी के साथ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी युवक नकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed