फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Younger brother's wife accused of land grabbing

Kanpur News: छोटे भाई की पत्नी पर जमीन कब्जाने का आरोप

Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Younger brother's wife accused of land grabbing
कानपुर। नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बौहार गांव निवासी रामशंकर ने प्रार्थना पत्र देकर छोटे भाई की पत्नी पर साढ़े पांच बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। बताया कि वह कई वर्षों से गांव से बाहर रह रहा है। उसने फर्जी दस्तावेजों लगाकर जमीन अपने पति के नाम करा ली। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें राजस्व से संबंधित मामले सबसे अधिक रहे। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि शेष के लिए टीमें गठित कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता अविनाश ने बताया कि तीन माह से जनसुनवाई पोर्टल पर सरसौल ग्राम पंचायत दिखाई नहीं दे रही है जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएं दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना
कानपुर। नरवल तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में वेतन विसंगतियों को दूर करने, पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की बात कही गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed