फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Younger brother murdered his brother in auraiya

यूपी: औरैया में शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने लाठी से पीट-पीट कर दी बड़े भाई की हत्या

Fri, 24 Jul 2020 06:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Younger brother murdered his brother in auraiya
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला में शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई रोजाना शराब के नशे में लड़ते रहते थे।
विज्ञापन


ग्राम गैली निवासी छविनाथ सिंह व मृतक सिंगराम सिंह (35) पुत्रगण किशन सिंह गौर की बीती शाम शराब के नशे में लड़ाई हो गई। इस पर ग्रामीणों में बीच बचाव कर विवाद खत्म करवाया था। लेकिन देर शाम दोबारा शराब के नशे में दोनों भाई आपस में लड़ने लगे।
विज्ञापन


लड़ाई में छोटे भाई छविनाथ लाठी उठा लाया और बड़े भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा भाई इतना नशे में था कि बड़े भाई की मौत होने के बाद भी शव पर लाठियां बरसाता रहा। मां रामा देवी ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं थी। क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व थाना पुलिस ने मौके से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल पहले पिता किशन सिंह गौर की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पिता की खेती तीनों बेटो सिंगराम सिंह, छविनाथ सिंह, रानासिंह सहित पत्नी रामादेवी के नाम हो गई थी। इसके बाद से दोनों बड़े बेटे धीरे-धीरे जमीन बेचने लगे। दोनों भाई रोजाना शराब के नशे में लड़ते रहते थे। सबसे छोटा बेटा राणासिंह पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। अब खेती की जमीन सिर्फ छोटे बेटे और मां के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed