फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Younger brother along with his sons beat elder brother to death in Kannauj, brutally beats sister in law

खून का रिश्ता शर्मसार: छोटे भाई ने बेटों संग बड़े भाई को पीटकर मार डाला, भाभी को बेरहमी से पीटा, जानें मामला

Sun, 24 Dec 2023 05:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Dec 2023 05:24 PM IST
सार

Kannauj News: एसपी ने कोतवाल को हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे विश्राम सिंह की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Younger brother along with his sons beat elder brother to death in Kannauj, brutally beats sister in law
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मेड के विवाद में बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि मारपीट में वृद्ध की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

एसपी ने गांव पहुंचकर परिजनों से वारदात की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाल को सभी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सराय दायमगंज निवासी शेर सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय रामदीन अपनी पत्नी ममता देवी (45) के साथ रविवार की सुबह अपने खेतों की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

तभी उसके छोटे भाई भूप सिंह ने अपने बेटे अंकित व दिलीप के साथ मिलकर घर के सामने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद शेर सिंह के बेटे विश्राम सिंह व फूल सिंह मौके पर पहुंच गए, तो आरोपी वहां से भाग निकले।

विज्ञापन

ममता देवी मेडिकल कॉलेज रेफर
परिजनों ने आनन-फानन में शेर सिंह व ममता देवी को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और ममता देवी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
दोपहर में एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे और कोतवाल से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। एसपी ने कोतवाल को हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे विश्राम सिंह की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से सनसनी
रविवार को दिनदहाड़े छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी और भाभी को मरणासन्न कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद हत्यारोपियों के फरार हो जाने के बाद पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed