फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young woman visiting a forest with a friend Misdeeds by two men

हैवानियत: दोस्त के साथ जंगल घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन विभाग का कर्मचारी बता की दरिंदगी

Thu, 23 Jul 2026 05:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Jul 2026 05:18 PM IST
सार

Chitrakoot News: तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया। दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Young woman visiting a forest with a friend Misdeeds by two men
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवांगना घाटी में बुधवार शाम एक युवती अपने किशोर दोस्त के साथ जंगल में घूमने गई थी। तभी तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर युवती को धमकाया। दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी। एसपी, एएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नयागांव की निवासी युवती (19) अपने दोस्त (17) के साथ बाइक से देवांगना घाटी पहुंची। पीडि़ता के अनुसार वे एयरपोर्ट के पीछे चट्टान पर बैठे थे। तभी बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें रोका और जंगल में आने का कारण पूछा। दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। घटना के बाद युवती और उसके दोस्त ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पीआरवी के साथ बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, सीओ सिटी सत्येन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की।

युवती की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी और कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के स्केच बनवाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed