फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man who died in the accident, identified, returned alive

उन्नाव: हादसे में युवक की मौत, जिसकी शिनाख्त की, वह जीवित लौटा

Wed, 09 Dec 2020 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
young man who died in the accident, identified, returned alive
जीवित रहीश अपने पुत्रों आमिर व मोहसिन के साथ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ग्राम भगवंतपुर गोटपाली गांव के सामने मंगलवार देर रात वाहन से कुचलकर 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों के साथ पहुंची एक महिला ने क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त कर अपना पति बताया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन व पत्नी रातभर बिलखते रहे।
विज्ञापन


सुबह छह बजे उसका पति जीवित घर पहुंचा तो परिजन सन्न रह गए। पत्नी व परिजन पोस्टमार्टम हाउस से भागकर घर पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों के अनुसार चेहरा क्षत-विक्षत होने से उनसे शिनाख्त में चूक हुई। उधर, सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी के अनुसार रात 12 बजे एक्सप्रेसवे पर भगवंतपुर गोटपाली गांव के पास हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तभी कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली (शीतलगंज) निवासी आबिदा बेगम परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंची और शव की पहचान अपने पति रहीश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसका पति गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार शाम को वह घर नहीं पहुंचा। पत्नी द्वारा शव की पहचान किए जाने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस गए और रातभर बिलखते रहे।

बाद में बुधवार सुबह छह बजे रहीश सही सलामत अपने घर पहुंच गया। रहीश के जीवित घर पहुंचने पर ग्रामीण चौक गए। लोगों की सूचना पर परिवार के लोग  पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचे। पत्नी आबिदा बेगम से रहीश ने बताया कि मंगलवार को अधिक शराब पीने से वह बेहोश हो गया। सुबह होश आने पर घर पहुंचा।

उसे जीवित देख पत्नी व परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोतवाली पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान के लिए फिर प्रयास शुरू किए हैं। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में मृत युवक का चेहरा क्षत-विक्षत होने से परिजनों ने गलत शिनाख्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed