मोहब्बत करने की तालिबानी सजा: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। घटना के चार दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। मामले में एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव का निवासी सरमन (21) मजदूरी करता है। उसका पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को युवक गांव में युवती से मिलने गया था। इसी दौरान गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद युवक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे पेड़ से बांधकर फिर से पीटा। इस दौरान उसके नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया गया। लोग युवक के दोनों हाथों को पकड़कर पेड़ की दूसरी ओर खींचते रहे और वह बचाने की गुहार लगाता रहा।
घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को अमानवीय तरीके से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले संजय पाल व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी, जिस कारण युवक को छोड़ दिया गया था। उसने पिटाई करने की जानकारी नहीं दी। वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हुई। मामले में एक नामजद व कई अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात लोगों की वीडियो के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
तुलसीराम पांडेय (कोतवाल अकबरपुर)