फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man tied with a rope and beaten up in a house dispute in Unnao, police took two into custody

Unnao News: मकान के विवाद में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

Mon, 30 May 2022 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 11:14 AM IST
सार

आसीवन थाना क्षेत्र में एक युवक को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा हैं कि वीडियो में मार खाने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है और आरोपियों ने मकान के विवाद में उसको बेरहमी से पीटा है। 

विज्ञापन
Young man tied with a rope and beaten up in a house dispute in Unnao, police took two into custody
युवक को पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के चकलवंशी में प्राॅपर्टी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें मकान से अवैध कब्जा हटाने पर आरोपियों युवक हाथ पैर बांधकर लात जूतों से पिटाई कर दी।  युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मामला चकलवंशी के आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव का है। यहां चाचा के मकान से कब्जा हटाने की बात कहने पर मानसिक बीमार को पहले बेरहमी से पीटा, फिर रस्सी से बांधकर घसीटा। घटना के बाद से पीड़ित लापता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संतोष कनौजिया ने बताया कि कनिगांव निवासी शंकर का चाचा पप्पू सिंह गंगाघाट में रहता है। उसके मकान पर गांव के अशोक सिंह ने कब्जा कर रखा है। शंकर लगातार अशोक से कब्जा हटाने की बात कह रहा था। 28 मई को अशोक ने शंकर को जमकर पीटा, रस्सी से बांधकर घसीटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने उसका वीडियो बनाकर रविवार रात वायरल कर दिया। घटना वाले दिन से पीड़ित शंकर लापता है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गांव के अशोक, नन्हकू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और लापता शंकर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed