{"_id":"653cc324c9a44e5f74032d21","slug":"young-man-poured-kerosene-on-a-girl-and-set-her-on-fire-in-orai-incident-took-place-in-protest-against-teasin-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai: युवक ने किशोरी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, छेड़खानी के विरोध पर घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: युवक ने किशोरी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, छेड़खानी के विरोध पर घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में भर्ती
Sat, 28 Oct 2023 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:56 PM IST
सार
Orai News: सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि छेड़खानी की घटना नहीं है। मामला मारपीट का था। जांच की जा रही है। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उरई में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई। वहीं, घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। शनिवार की सुबह भी जब किशोरी घर के पास बैठी थी, तो वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो युवक ने केरोसिन उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह से झुलस गई, जिसे परिजप आनन फानन अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामला मारपीट का था। छेड़खानी की घटना नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन