फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man pornographic photos viral on Facebook in farrukhabad

लॉकडाउन में एसपी दफ्तर पहुंची सैनिक की पत्नी, बोली- युवक ने बेटी के अश्लील फोटो फेसबुक पर किए वायरल

Wed, 25 Mar 2020 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Young man pornographic photos viral on Facebook in farrukhabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद में लॉकडाउन में सैनिक की पत्नी अपनी पुत्री को साथ एसपी दफ्तर पहुंची और एक युवक पर पुत्री के अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया। सीओ मोहम्मदाबाद ने फतेहगढ़ कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति मुंबई में सेना में कार्यरत हैं। महिला की पुत्री कानपुर में पढ़ाई कर रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लभगढ़ निवासी एक युवक से पुत्री की फेसबुुक पर दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद युवक पुत्री को मानसिक रूप से परेशान करने लगा।
विज्ञापन


कई बार उसने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे। फेसबुक पर पुत्री के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। युवक से पुत्री ने कई बार बात की। युवक के कहने पर पुत्री उसकी बात मानती रही, लेकिन युवक नहीं माना। इस पर पुत्री ने कानपुर के सचेंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसपर बुधवार को लॉकडाउन होने के बावजूद महिला अपनी पुत्री को साथ लेकर पुराने एसपी दफ्तर पहुंच गई। एसपी दफ्तर में सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने महिला की शिकायत पर कोतवाल जसवंत सिंह को कार्रवाई करने के आदेश दिए। महिला सीएमओ कार्यालय के बाहर चेकिंग कर रहे कोतवाल से भी मिली। कोतवाल ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed