फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man killed his cousin To escape a loan of Rs 5 lakh in jalaun

UP: जुए की लत ने बनाया कर्जदार, भाई का अपहरण किया और मार डाला; महिला दोस्त के साथ मिलकर किया था ये घिनौना काम

Wed, 18 Feb 2026 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Feb 2026 02:58 PM IST
सार

यूपी के जालौन में पांच लाख की उधारी से बचने के लिए फुफेरे भाई की हत्या कर दी गई। महिला समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नदीगांव से अपहरण किया था। शिक्षक झांसी का रहने वाला था। आरोपी ने ब्लैकमेल करने के लिए महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी प्रयास किया था।

विज्ञापन
young man killed his cousin To escape a loan of Rs 5 lakh in jalaun
jalaun murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जालौन के उरई में उधार लिए पांच लाख रुपये न देने पड़े इसलिए शिक्षक फुफेरे भाई राघवेंद्र (38) का कृष्ण पाल उर्फ कुलदीप ने साथियों के साथ मिलकर नदीगांव से अपहरण किया। मप्र के सेंवढ़ा ले जाकर पहले तो महिला मित्र सोनिया के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन


शिक्षक ने इसका विरोध किया तो अन्य साथियों के साथ मिलकर डाटा केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


10 फरवरी को नदीगांव के जूनियर हाईस्कूल परासनी में तैनात झांसी के शिवाजी नगर निवासी सहायक अध्यापक राघवेंद्र लापता हो गए। उनकी मां रामवती ने 11 फरवरी को नदीगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिक्षक की तलाश के लिए पुलिस ने एसओजी सहित तीन टीमों का गठन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेंवढ़ा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला है। उसे वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लावारिस हालत में दफन करवा दिया था। जांच करने पर पता चला कि यह शव राघवेंद्र का ही था।

 

तहकीकात में पुलिस को पता चला कि शिक्षक की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कृष्ण पाल उर्फ कुलदीप (मृतक के मामा का लड़का), रिंकू, नीशू वर्मा, राजकुमार, अभि उर्फ निगम वर्मा और सोनिया उर्फ कुटकुट शामिल हैं।

 

थैली में शिक्षक के सर्विस इयर बुक से संबंधित सरकारी दस्तावेज बरामद हुए
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से एक कार, एक स्कूटी, एक पिस्तौल, दो कारतूस, दो डाटा केबल, एक मफलर और एक थैली में शिक्षक के सर्विस इयर बुक से संबंधित सरकारी दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह दस्तावेज शिक्षक राघवेंद्र के पास थे, जिन्हें आरोपियों ने हत्या के बाद अपने कब्जे में ले लिया था।

 

जुए की लत ने बनाया देनदार, किया भाई का अपहरण और हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कृष्ण पाल जुआ खेलने और शराब पीने का आदी था और उस पर कई लोगों का कर्ज था। उसने राघवेंद्र से भी लगभग पांच लाख रुपये उधार लिए थे। राघवेंद्र उससे बार-बार पैसे मांग रहा था। इससे कृष्ण पाल परेशान था और देनदारी से बचने के लिए उसने यह कदम उठाया। उसने राघवेंद्र को रुपये लौटाने के बहाने नदी गांव क्षेत्र से अगवा कर लिया। 

 

कृष्ण पाल और उसके साथी राघवेंद्र को हुंडई कार में बैठाकर दोस्त नीशू वर्मा के सेंवढ़ा के पास बने ट्यूबवेल पर ले गए। वहां सभी ने शराब पी और राघवेंद्र को भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने सोनिया उर्फ कुटकुट के साथ मिलकर राघवेंद्र का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाए, ताकि उसे डराया जा सके और वह पैसों की मांग न करे। हालांकि राघवेंद्र ने इसका विरोध किया। 

 

इस दौरान राघवेंद्र और कृष्ण पाल में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद इन लोगों ने डाटा केबल से राघवेंद्र का गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed