फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man killed his brother in law in unnao

विवाद में दी दखल तो खुन्नस में साले के सीने में तमंचा सटाकर मार दी गोली 

Mon, 30 Oct 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
young man killed his brother in law in unnao
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बहन से मारपीट की सूचना पर बहन की ससुराल पहुंचे युवक की उसके सगे जीजा ने ही उसको मौत के घाट उतार दिया। विवाद में दखल देने के कारण उसके जीजा ने सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। 
विज्ञापन


उन्नाव शहर कोतवाली के गांव टीकर में पत्नी से विवाद और मारपीट में आए दिन दखल और विरोध की खुन्नस में जीजा ने साले के सीने में गोली उतार दी। रायबरेली से आए साले की रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हत्या करने के बाद जीजा भाग निकला। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचीं। हत्यारोपी एक वकील का मुंशी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


टीकर गांव निवासी अतुल श्रीवास्तव का विवाह सात साल पहले रायबरेली जिले के गदागंज थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर थई निवासी अनुराधा पुत्री अनिल श्रीवास्तव के साथ हुआ था। शराब का लती होने से अतुल का पत्नी अनुराधा से आए दिन विवाद होता था। वह अक्सर मारपीट करता था। कई बार मायके व ससुराल के लोगों ने अतुल को समझाकर मामला शांत कराया। अतुल की आदतों में सुधार नहीं हुआ। दो साल पहले अनुराधा अपनी बेटी आराधना (5) को लेकर मायके चली गई। छह महीने पहले ही रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामला शांत कराया था। तब से अनुराधा ससुराल में रहने लगी। एक महीने तक सब ठीक रहा। बाद में दंपति में विवाद होने लगा। इस पर अनुराधा दोबारा मायके चली गई। वह चार महीने तक मायके में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

माफी मांगकर अनुराधा को साथ ले आया था

young man killed his brother in law in unnao
मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
दो महीने पहले अतुल ससुर व अन्य परिजनों से माफी मांगकर अनुराधा को साथ ले आया। शनिवार को अतुल ने अनुराधा के साथ मारपीट कर दी। अनुराधा ने मायके वालों को जानकारी दी। रविवार सुबह भाई शिवम श्रीवास्तव उर्फ सोनल (20) बहन के घर आया। दोपहर को शिवम खाना खा रहा था। तभी घर पहुंचा अतुल शिवम को देखकर आग बबूला हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अतुल ने पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता राजकुमार तिवारी को बुलाया। राजकुमार ने अतुल को गलत ठहराया।

इसके बाद अतुल घर से निकल गया। उसने गांव के बाहर ठेके पर शराब पी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद  शिवम उर्फ सोनल के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी पर एसपी पुष्पांजलि सिंह, सीओ सिटी स्वतंत्र देव सिंह व कोतवाल अरविंद सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी ने घटना के चश्मदीद राजकुमार तिवारी से जानकारी ली। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

चार भाइयों में सबसे छोटा था शिवम

young man killed his brother in law in unnao
शिवम श्रीवास्तव उर्फ सोनल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनुराधा ने बताया कि शिवम चार भाइयाें में सबसे छोटा था। शिवम की हत्या की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से उनके पहुंचने तक पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इस पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। 
 

अतुल से अलग रहते हैं माता-पिता व भाई 

young man killed his brother in law in unnao
हत्यारोपी की पत्नी अनुराधा - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने की लत व आए दिन मारपीट से आजिज होकर अतुल के माता-पिता उससे अलग रहने लगे। अनुराधा ने बताया कि पति के भाई विवेक व सास-ससुर काफी समय से अलग रह रहे हैं। शराब के नशे में अतुल उन्हें भी तंग करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed