{"_id":"617e1fd61284b876d705889a","slug":"young-man-got-married-by-hiding-hiv-the-wife-was-also-positive-then-in-laws-took-her-out-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: एचआईवी की बात छिपाकर कर दी युवक की शादी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव तो ससुरालियों ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: एचआईवी की बात छिपाकर कर दी युवक की शादी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव तो ससुरालियों ने घर से निकाला
Sun, 31 Oct 2021 10:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:17 AM IST
सार
विवाहिता के घरवालों ने जब युवक के परिजनों को बात छुपाने पर उलाहना दी तो ससुरालियों ने युवती के पहले संक्रमित होने का आरोप लगाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। युवक के एचआईवी संक्रमित होने की बात छिपाकर उसके परिजनों ने एक युवती से उसका विवाह करा दिया। डेढ़ साल के विवाह के दौरान जब पति की हालत बिगड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर डॉक्टरों ने युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात बताई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की भी जांच की तो वो भी पॉजिटिव निकली। विवाहिता के घरवालों ने जब युवक के परिजनों को बात छुपाने पर उलाहना दी तो ससुरालियों ने युवती के पहले संक्रमित होने का आरोप लगाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की है। यशोदा नगर निवासी युवती के अनुसार उसका विवाह 12 फरवरी 2020 को चकेरी के विमान नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। पति पहले गुड़गांव में फाइनेंस कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में घर आ गया था।
विज्ञापन
लगातार पति की हालत बिगड़ने पर दो सितंबर को जांच कराई तो एचआईवी पॉजिटिव का पता चला। घर वालों ने उसे ही बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि युवक के घरवालों को बेटे के एचआईवी संक्रमित होने का पता था इसीलिए वह जांच से कतरा रहे थे।