{"_id":"64232fb508143240b80e4e14","slug":"young-man-gave-his-life-by-jumping-in-front-of-garib-rath-express-in-auraiya-2023-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Suicide: गरीब रथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, लोग बोले- प्रेम प्रसंग में उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Suicide: गरीब रथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, लोग बोले- प्रेम प्रसंग में उठाया कदम
Tue, 28 Mar 2023 11:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:50 PM IST
सार
जिले में एक युवक ने गरीब रथ एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी और फफूंद थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। लोगों में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही 12878 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर युवक ने जान दे दी। घटना के बाद दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। जीआरपी ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों में प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या किए जाने की चर्चा रही।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम आठ बजकर 19 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1116/34 के पास जैसे ट्रेन गुजरी उसी समय अचानक से ट्रैक पर युवक आ गया। युवक के चपेट में आते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन
इसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और जीआरपी फफूंद को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीआरपी थाना प्रभारी जयकिशोर गौतम ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान मौजूद लोगों से भी पूछताछ हुई।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया की मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रूरुखुर्द निवासी आलोक (21) पुत्र शिवदास के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पिता ने बताया की बेटा शाम को फतेहाबाद अपने रिश्तेदार के पास जाने की बात कह निकला था।