{"_id":"65f8395c909423c81d0b8f3c","slug":"young-man-dies-17-days-after-marriage-in-hardoi-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बीमार सास को देखने ससुराल गए युवक की मौत, 17 दिन पहले हुआ था निकाह, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बीमार सास को देखने ससुराल गए युवक की मौत, 17 दिन पहले हुआ था निकाह, हत्या का आरोप
Mon, 18 Mar 2024 06:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:27 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में निकाह के 18वें दिन ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नजबुद्दीन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के संडीला में निकाह के 18वें दिन कस्बे के मोहल्ला ऊपरी मंडई स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के नई कॉलोनी निवासी नजबुद्दीन (28) फर्नीचर कारोबारी था। उसका निकाह बीती 29 फरवरी को संडीला के मोहल्ला ऊपरी मंडई मलकाना निवासी फरीन के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम उसे पता चला था कि उसकी सास शायराबानो बीमार हैं। इस पर वह ससुराल उन्हें देखने के लिए गया था। वह रात में ससुराल में ही रुक गया था। सास शायरा के मुताबिक नजबुद्दीन सुबह काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो उन्हें जगाने के लिए गईं। इसी दौरान वह मृत पड़े मिले। इसकी जानकारी नजबुद्दीन के परिजनों को दी गई। मृतक के भाई रियाजुद्दीन का आरोप है कि ससुरालीजनों ने नजबुद्दीन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि नजबुद्दीन के गले में चोट के निशान भी हैं। जानकारी पर सीओ शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।