फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man died in a road accident, wife said was waiting for her husbands arrival, news of death came

मातम में बदलीं खुशियां: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी बोली- पति के आने का था इंतजार...आई मौत की खबर

Tue, 31 Oct 2023 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

Kanpur News: विशाल के अनुसार आकाश की शादी की पहली सालगिरह थी। घर पर खुशी का माहौल था। गर्भवती पत्नी नीलू उसके लौट के आने का इंतजार कर रही थी। उसने सालगिरह साथ में ही मनाने की बात कही थी।

विज्ञापन
Young man died in a road accident, wife said was waiting for her husbands arrival, news of death came
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की शादी की पहली सालगिरह के दिन उसकी मौत की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबा घाट निवासी विशाल वर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई आकाश वर्मा (24) विष्णुपुरी में प्राइवेट नौकरी करते थे।

विज्ञापन

रविवार को उसकी शादी की साल गिरह थी। रात 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। विष्णुपुरी फल मंडी से कंपनी बाग चौराहे की ओर बढ़ा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार फूड डिलीवरी ब्वॉय की बाइक से टक्कर हो गई।  हादसे में दोनों उछलकर दूर गिरे। आकाश ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पति के आने का था इंतजार, आई मौत की खबर
विशाल के अनुसार आकाश की शादी की पहली सालगिरह थी। घर पर खुशी का माहौल था। गर्भवती पत्नी नीलू उसके लौट के आने का इंतजार कर रही थी। उसने सालगिरह साथ में ही मनाने की बात कही थी। अन्य परिजन भी खुशी में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। देर रात घर पर पुलिस ने फोन करके हादसे की खबर दी तो घर में कोहराम मच गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed