फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man died by drowning in Ganga, had gone to attend the last rites, people discovered the body after an ho

Hardoi: युवक की गंगा में डूबकर मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था, लोगों ने एक घंटे बाद खोजा शव

Tue, 30 Apr 2024 10:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Apr 2024 10:46 PM IST
सार

Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। मृतक अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Young man died by drowning in Ganga, had gone to attend the last rites, people discovered the body after an ho
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गया। साथ गए लोगों ने लगभग एक घंटे बाद उसका शव खोजकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के औसानपुर के मजरा दसराइचमऊ निवासी बुजुर्ग सिरदार की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन

मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार बेरिया घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिरदार का रिश्तेदार सांडी थाना क्षेत्र के डहौल पुरवा निवासी विष्णु नारायण (25) भी आया था। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विष्णु नारायण गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

साथ नहा रहे लोगों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने उसका शव बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और खेती करता था। सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed