फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man did two marriages

औरैया: एक के साथ की शादी, दूसरी को गांव से ले गया, दोनों को छोड़कर युवक गायब

Tue, 15 Dec 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man did two marriages
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाओं ने एक युवक पर कार्रवाई कराने को लेकर शिकायती पत्र दिया है। युवक पर पत्नी को छोड़कर गांव की एक महिला को साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। थाना पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


उधर, जानकारी मिली है कि युवक घर पर ही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 जून 2018 को रामकुमार उर्फ लक्ष्मण सिंह पुत्र राजाराम से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद गांव की ही एक अन्य महिला को उसका पति जबरन साथ ले गया।
विज्ञापन


अब पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने अपनी ससुराल में रहने की मांग की है। उधर गांव से जबरन ले जाई गई महिला ने बताया कि युवक उसे 19 जुलाई 2019 को जबरन घर से ले गया था। उसने तीन माह तक दिबियापुर में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर वहां से उसे गुरुग्राम ले गया, जहां आठ महीने रखा। लॉकडाउन में वह दोबारा उसे दिबियापुर लेकर आया। जहां से उसे सूरत ले गया और वहीं छोड़कर कहीं चला गया। इसी बीच युवक के साथ शारीरिक संबंधों के चलते उसने एक बालिका को जन्म दिया।

सूरत में उसके पास पैसा न होने से खाने-पीने के लाले पड़ने लगे तो उसने लोगों से भीख मांगकर किसी तरह रुपये जुटाए और गांव वापस आई।  परिजनों की मदद से महिला ने थाना पुलिस के पास पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री को जबरन लेकर जाने पर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस तभी उसके शिकायती पत्र पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करती तो उसे यह दिन न देखना पड़ता। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया शिकायती पत्र मिले हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed