फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   young man committed suicide in hamirpur

Hamirpur: छह पन्नों का सुसाइड नोट लिख पत्नी वियोग में इंजीनियर ने फंदा लगा दी जान

Mon, 06 Apr 2026 09:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 06 Apr 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide in hamirpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव में पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत इंजीनियर ने पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने छह पन्नों का सुसाइड लिखा जिसमें पत्नी, सास व ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर तलाक के लिए दबाव बनाने और 50 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया। इंजीनियर मध्य प्रदेश में एक निजी कंपनी में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इंगोहटा निवासी दिवंगत चंद्रपाल कुशवाहा की पत्नी राजेश्वरी ने बताया कि बेटा आशीष उर्फ बीरू कुशवाहा (28) रविवार की रात कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो वह उसे जगाने पहुंची। बेटे को फंदा में लटकता देख वह स्तब्ध रह गई। आशीष की जेब से पुलिस ने एक छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया। मां ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व कुंडौरा गांव निवासी अंजलि से हुआ था। विवाह के बाद से ही पत्नी और उसके बीच अनबन चल रही थी। बहू सात माह पूर्व ही मायके चली गई जिसके बाद वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन


कई बार उसने पत्नी को वापस घर लाने का प्रयास किया किंतु ससुरालियों के अड़ियल रवैये से उसके बेटे का दांपत्य जीवन बिखर गया। चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि इंजीनियर की जेब से छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पति-पत्नी के बीच अनबन होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से लिखित शिकायत मिलने पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को लाया था सीलिंग फैन
मां राजेश्वरी ने बताया कि बेटा पड़ रही गर्मी को लेकर रविवार को ही घर में नया सीलिंग फैन लगवाया था। घटना वाली रात उसने उसी नए पंखे में पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया कि एक वर्ष पहले ही उसके पति चंद्रपाल की मृत्यु कैंसर से हुई थी। छोटा भाई अभिषेक उर्फ विशाल मथुरा में बीटेक कर रहा है। आशीष दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था।


मैं तलाक नहीं दे सकता, मर सकता हूं ...
मैं तलाक नहीं दे सकता हूं, मर सकता हूं... यह लिखकर प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत इंजीनियर ने फंदा लगाया। उसने अपनी संपत्ति का अधिकार मां और छोटे भाई को देने की बात लिखी है। पुलिस से ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंगोहटा गांव निवासी आशीष उर्फ वीरू कुशवाहा की शादी फरवरी 2025 में कुंडौरा निवासी नवल कुशवाहा की पुत्री अंजलि से हुई थी। सुसाइड नोट में आशीष ने लिखा है कि शादी के बाद से पत्नी ससुराल आने में आनाकानी करती थी और तलाक का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। छह पृष्ठ के सुसाइड नोट में उसने ससुर नवल, सास मीना, साले चिंटू उर्फ हरिओम व मनीष तथा चचिया ससुर ओमप्रकाश पर 50 लाख रुपये की मांग करने के साथ अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि पत्नी सात माह से मायके में रहकर उसे प्रताड़ित कर रही थी और झूठे दहेज मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। फाॅरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। मां राजेश्वरी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed