{"_id":"67bf7504008aad4da80dca81","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-with-a-tie-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1019102-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टाई का फंदा बना युवक ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टाई का फंदा बना युवक ने खुदकुशी की
विज्ञापन
कानपुर। बजरिया थानाक्षेत्र में नौकरी छूटने के बाद मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने मंगलवार रात टाई से फंदा लगाकर जान दे दी। कर्नलगंज निवासी सुदामा सोनकर पुताई का काम करते हैं। उनका एक मकान रामबाग में है। परिवार वहां रहता है।
मंगलवार रात बेटे मोहित (25) ने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह कर्नलगंज स्थित घर में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो कमरे में बेटे का शव पंखे के सहारे टाई से लटकता हुआ मिला।
बजरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मोहित कपड़े के कारखाने में प्रेस करता था। करीब दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे खड़े होकर जान दी
चकेरी रेलवे स्टेशन के पास मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे खड़े होकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महाराजपुर के कनवापुर गांव निवासी ट्रक चालक नीरज गौतम (30) के रूप में हुई।
नीरज के परिवार में मां भूरी समेत तीन भाई है। भाई विकास ने बताया कि नीरज बीते कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार रात को वह घर से निकला।