फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man commit suicide by sport shoe ribbon

राजेश ‘खन्ना’ के बेटे ने स्पोर्ट्स शूज के फीते से ‘मौत को गले लगाया’  

Sat, 15 Apr 2017 06:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
young man commit suicide by sport shoe ribbon
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में सुसाइड का का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।शुक्रवार को कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक स्पोटर्स शूज के फीते से कमरे के अंदर कुंडे से फांसी लगा ली।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


गदनपुर गांव निवासी राजेश उर्फ खन्ना के 18 वर्षीय पुत्र पूतन कश्यप का शव कमरे के कुंडे से जूते के फीते से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता राजेश ने बताया कि उसके दो बेटे भठिंडा में प्राईवेट नौकरी करते हैं और उसकी मां भी उसके साथ ही रहती है। कुछ दिन पूर्व उसका बड़ा बेटा पूतन गांव आया था। तब से यहीं रूका हुआ था।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों के  मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किसी लड़की से लवमैरिज करना चाहता था लेकिन उसके पिता इस शादी के खिलाफ  थे। इसकी वजह से गुरूवार की रात को मृतक ने शराब के नशे में पिता से झगड़ा भी किया था। थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर और चीजें भी क्लियर हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed