{"_id":"65f2d1251c561503ed0425ea","slug":"young-man-came-to-do-ultrasound-of-his-wife-doctor-and-staff-beat-him-up-police-locked-up-the-victim-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: पत्नी का अल्ट्रासाउंड करने पहुंचा युवक, डॉक्टर और स्टाफ ने की मारपीट, पुलिस ने पीड़ित को ही कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: पत्नी का अल्ट्रासाउंड करने पहुंचा युवक, डॉक्टर और स्टाफ ने की मारपीट, पुलिस ने पीड़ित को ही कर दिया बंद
Thu, 14 Mar 2024 04:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:03 PM IST
सार
Orai News: रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ कुमार से युवक ने जब अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा, तो उन्होंने शिकायत करने की बात कहते हुए अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया। इसकी शिकायत करने जब वह सीएमएस के पास पहुंचा, तो डॉक्टर युवक से नाराज हो गए और स्टॉफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरई में पत्नी का अल्ट्रासाउंड करने के लिए युवक कई दिनों से चक्कर लगा रहा था। युवक ने जब इसका कारण पूछा, तो डॉक्टर व स्टॉफ उससे अभद्रता करने लगा। उसने इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता जब अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने उसे ही हवालात में डाल दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र बडेरा गांव निवासी बृजेंद्र पाल पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में अपनी पत्नी पिंकी का अल्ट्रासाउंड करने के लिए चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन
इसे उसने शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। गुरुवार को भी वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ कुमार से जब उसने अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा, तो उन्होंने शिकायत करने की बात कहते हुए अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को ही हवालात में बंद कर दिया
इसकी शिकायत करने जब वह सीएमएस के पास पहुंचा, तो डॉक्टर युवक से नाराज हो गए और स्टॉफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। युवक जब इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने उसे ही कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया।