फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man body found in box by roadside; wife of the murder accused, Khushboo, says her husband is innocent

यूपी: सड़क किनारे बक्शे में मिला था युवक का शव, हत्यारोपी की पत्नी खुशबू बोली- पति बेकसूर, नेहा ने उसे फंसाया

Thu, 22 Oct 2026 10:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 22 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Young man body found in box by roadside; wife of the murder accused, Khushboo, says her husband is innocent
हत्यारोपी जितेंद्र की पत्नी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के गदनखेड़ा मार्ग पर सड़क के किनारे बक्शे में युवक का शव मिलने के मामले में हत्यारोपी कंचन नगर निवासी जितेंद्र उर्फ राहुल सिंह की पत्नी ने खुशबू का कहना है कि उसका पति बेकसूर है। नेहा ने उसे फंसाया है, अब भगवान उसे देखेगा। सिर्फ कमरे का समान शिफ्ट करने के लिए पति का लोडर मंगाना उन पर भारी पड़ गया और वह नेहा के षडयंत्र में फंस गए। पति को बचाने के लिए वह न्यायालय का सहारा लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जितेंद्र की पत्नी खुशबू ने बताया कि नेहा ने पुलिस से झूठ बोला है, क्योंकि नेहा और उसका कमरा अगल-बगल है। पति का उससे कोई प्रेम प्रसंग नहीं है। सिर्फ एक माह से वह यहां रह रही थी। पति ने मदद करते हुए किराए के कमरे से समान शिफ्ट करने के लिए सिर्फ लोडर कराया था जो पति के लिए अब फांस बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र की खुशबू से हुई लवमैरिज, पहले पति से दो बेटे
खुशबू ने बताया कि उसकी लव मैरिज जितेंद्र से 2020 में हुई। जबकि पहले पति श्याम सुंदर निवासी मंगतखेड़ा पुरवा से 2009 में उसकी शादी हुई थी, जिससे उसके दो बेटे 16 वर्षीय सुंदर और 12 वर्षीय शिवा हैं, जो वहीं रहते है। जबकि जितेंद्र से उसका आठ माह का राघव और पांच साल का शिवा है। बताया कि पहले पति द्वारा उसे प्रताड़ना दी जाती थी, जिसके चलते उसका साथ छोड़ा और जितेंद्र के संपर्क में आने के बाद लव मैरिज की। 2020 में जितेंद्र ने कानपुर के मोती मोहाल निवासी उसकी छोटी बहन स्वाती की एक मामले में मदद की थी, जिसके बाद वह साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed