{"_id":"58e12c1a4f1c1b493e5b43ed","slug":"young-guy-body-found-stay-with-aunt-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची के साथ होटल में ठहरा था, हो गई साजिशन हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची के साथ होटल में ठहरा था, हो गई साजिशन हत्या
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:25 PM IST
सार
-होटल में ठहरा था पतारा का रहने वाला सचिन
-युवती मृतक की रिश्ते में चाची
-पुलिस ने युवती और उसकी बहन को लिया हिरासत में
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्ते में चाची लगने वाली विवाहिता युवती के साथ होटल में ठहरे युवक का फांसी पर लटका शव बरामद हुआ। पुलिस इसे संदिग्ध नजर से देख रही है। साथ ठहरी युवती और उसकी बड़ी बहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मृतक कानपुर देहात के घाटमपुर थानांतर्गत पतारा गांव का रहने वाला था।
यहां स्टेशन रोड पर स्थित होटल अमित में शनिवार को शाम युवक और युवती ने कमरा बुक कराया। युवक ने अपना नाम सचिन कुमार (पतारा, कानपुर) लिखाया। कुछ देर बाद एक महिला व एक युवक इनके कमरे आ गए। कुछ देर रुकने के बाद महिला और युवक चले गए। रविवार को सुबह युवती के शोर मचाने पर होटल कर्मचारी कमरे पहुंचे तो वहां सचिन (30) का शव फंदे पर लटका हुआ था।
होटल कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक डॉ.राकेश कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी महिला कांस्टेबिल और फार्स के साथ पहुंच गए। रात को कमरे से चली गई महिला भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और युवती व बहन को थाने ले गई। युवती का कहना था कि सचिन से उसका पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
खबर पाकर मृतक के पिता राज नारायण और चाचा शिव नारायण भी पतारा से आ गए। उन्होंने बताया कि सचिन हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 19 मार्च को घर आया और 25 मार्च को हरिद्वार वापस जाने की बात कहकर चला गया। फिर उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। बताया कि सचिन के साथ ठहरी युवती रिश्ते में सचिन की चाची लगती है।
चाचा शिव नारायण ने आरोप लगाया कि सचिन की साजिशन बुलाकर हत्या की गई है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक और कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला काफी संदिग्ध है। हैरत की बात है कि युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की भनक उसके साथ ठहरी युवती को नहीं लगी। कोतवाली प्रभारी ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया। कहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही युवती और उसकी बड़ी बहन से पूछताछ हो रही है।