फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young girl's dead body found in well

बेटी की मौत और घरवाले गायब, लोग कह रहे तरह-तरह की बातें

Sat, 11 Nov 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
young girl's dead body found in well
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती का शव कुएं में मिला, शव बोरे में भरा था। मां-बाप का इस घटना के बाद से मौके पर न मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। इससे लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन



फतेहपुर/अल्लीपुरः  रैना और दावतपुर के बीच स्थित जंगल के कुएं में शुक्रवार को युवती का शव मिला है। शव बोरे में भरा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। बताया जाता है कि युवती के मां-बाप समेत अन्य सदस्य घर पर नहीं हैं। घर में केवल तीन बच्चे हैं। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन



मलवां थाना क्षेत्र के रैना और दावतपुर के बीच जंगल में खरगी बाबा कुआं है। दुर्गंध आने पर शुक्रवार को चरवाहे ने कुएं में झांका तो बोरा उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ अनूप सिंह पहुंचे। पुलिस ने कुएं से बोरा निकलवाया तो उसमें करीब 18 वर्षीय युवती का शव निकला। ग्रामीणों ने सड़े गले शव को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ लोगों ने पुलिस को लाश पड़ोसी गांव हसनापुर की होनी बताई। हसनापुर पहुंची पुलिस को पता चला है कि गांव की एक युवती घर और पड़ोसियों के यहां चोरी करती थी। उसके किसी से प्रेम संबंध भी थे। इससे परिवार के लोग परेशान थे। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट करती थी।



करीब एक हफ्ते पहले परिजनों से उसका विवाद हुआ था। झगड़े के बाद से ही वह लापता है। कयास लगाए जा रहे कि परिवार वालों ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। लाश कुएं से मिलने की खबर के बाद से परिवार वाले गायब हो गए। युवती परिवार की बड़ी बेटी थी। उससे छोटी दो बहनें और चार भाई हैं। घर में पुलिस को एक बहन और दो भाई मिले। पुलिस को परिजनों के बारे में पता नहीं चल सका। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि शव बोरे में मिला है। इससे साफ होता है हत्या कर शव फेंका गया है। हसनापुर गांव के संभावित परिवार की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल उनके आने पर पुष्टि के साथ शिनाख्त हो सकेगी। पोस्टमार्टम में डीएनए जांच की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed