फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   You will not be able to withdraw money after 28 February

कानपुर: यूसीसी बैंक की तीन शाखाओं के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 28 फरवरी के बाद नहीं निकाल सकेंगे पैसे

Sat, 06 Feb 2021 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Feb 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
You will not be able to withdraw money after 28 February
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में यूनाइटेड कॉमर्शियल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (यूसीसी) की 80 फीट रोड, पी. रोड, गोविंदनगर शाखाओं के खाताधारक 28 फरवरी तक धनराशि निकालने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उनका पैसा रिलीज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) ने तीनों शाखाओं के 24 हजार खाताधारकों के लिए 24.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। जिसमें अभी तक चार हजार लोगों ने 12 करोड़ की धनराशि निकाली है।
विज्ञापन


वहीं 20 हजार खाताधारकों ने अभी तक पैसा निकालने के लिए बैंक में आवेदन ही नहीं किया है। यूसीसी बैंक की शहर में छह शाखाएं हैं, जिनमें करीब 32 हजार खाताधारक हैं। मई 2015 में वित्तीय अनियमितताओं के चलते यूसीसी बैंक के संचालन पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे ग्राहकों का धन फंस गया था। करीब छह माह पहले डीआईसीजीसी ने तीन शाखाओं से रुपये निकालने को स्वीकृति दी थी। जिसके बाद पांच हजार लोगों ने आवेदन किया था लेकिन सिर्फ चार हजार लोगों ने ही पैसा निकाला है। लिक्वीडेटर, यूसीसी बैंक अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की है। इसके बाद इन तीनों शाखाओं से रुपये नहीं निकाले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed