फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   You can withdraw money from ATM without pressing button

बिना बटन दबाए एटीएम से निकाल सकेंगे रुपये, कई बैंकों ने शुरू की कवायद

Sat, 06 Jun 2020 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
You can withdraw money from ATM without pressing button
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही बिना बटन दबाए एटीएम से पैसे निकल पाएंगे। बैंकों ने एटीएम का कामकाज देखने वाली कंपनियों से ऐसी मशीन बनाने को कहा है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में यह बदलाव दिखने लगेगा। 
विज्ञापन


बैंकों के सूत्र बताते हैं कि एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसमें खाताधारक के मोबाइल में उसके बैंक का एप होना जरूरी होगा। बिना बटन वाले एटीएम की स्क्रीन पर लगे क्यूआर कोड को खाताधारक एप से स्कैन करेगा और एप पर ही पिन कोड और धनराशि लिखेगा।
विज्ञापन


इसके बाद ऑटोमेटिक रुपये मशीन से बाहर आ जाएंगे। जानकार बताते हैं कि नए तरीके की एटीएम को सॉफ्टवेयर के जरिये सभी बैंकों के एप से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक से एटीएम कार्ड का क्लोन भी नहीं तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वी बैंकर्स के प्रदेश महामंत्री आशीष मिश्रा बताते हैं कि देश भर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत पांच बैंकों ने नए तरीके के एटीएम लगवाने की कवायद शुरू कर दी है। शहर में इस तरह के एटीएम स्थापित होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed