ये क्या! CM बनने के बाद अब आम हो जाएंगे 'योगी', जानिए क्या है माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...तो खुद पनपा है 'योगी आम'
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर बाजार में आपको जल्द ही आम देखने को मिलेगा। फेमस आम किसान हाजी कलीमुल्लाह के बगान में यह आम की प्रजाति अपने आप पनपी है। इसको 'योगी आम' नाम दिया है। 74 साल के पद्म श्री हाजी कलीमुल्लाह 'योगी आम' को लेकर काफी उत्सुक है। इसकी पीछे एक बड़ी वजह है।
दरअसल, कलीमु्ल्लाह के बगान में पहले भी ऐसी कई नई प्रजातियां पनपी हैं जिन्हें वे इसी तरीके से चर्चित लोगों का नाम देते रहे हैं। इस वजह से खुद उन्हें विशेष पहचान मिल पाई है। मैंगोमैन के नाम मशहूर हो चुके कलीमुल्लाह के बगान में पनपी इस नई प्रजाती के बारे में बताते हैं...
अपने आप पनपा है 'योगी आम'
कलीमुल्लाह ने बताया कि, पिछले दिनों कुछ लोग मेरे बगीचे में घुमने आए थे। उन्होंने अलग तरीके से दिखने वाले इन आमों के बारे में पूछा, तो मुझे इन नए आम के किस्म के बारे में पता चला। ये किस्म अपने आप से पनपी है। संभावना है कि ये आम दशहरी के संकर से पैदा हुई हो। उन्हीं लोगों के कहने पर इस किस्म का नाम 'योगी आम' रख दिया।
Haven't seen such mangoes in my lifetime. I'll name a variety of mango after UP CM Yogi Adityanath, he is doing good work: Haji Kalimullah pic.twitter.com/haivMDLsoh
— ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2017
बेहद सुंदर है 'योगी आम'
कलीमुल्लाह ने बताया कि, ''आम की ये नई किस्म दिखने में बेहद सुंदर है। 'योगी आम' पतला और लंबा है। लेकिन ये नस्ल किन आमों के क्रॉस ब्रीडिंग से पैदा हुई है, इस बात की सही जानकारी उन्हें भी नहीं है। देखने से तो यह दशहरी की प्रजाति लग रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, ''इस आम के स्वाद के बारे में अभी जानकारी नहीं है। लेकिन दशहरी की प्रजाति से मिलती-जुलती होने के नाते ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये बेहद मीठा होगा।कलीमुल्लाह ने बताया कि, ''इस आम को पकने में अभी महीने भर का वक्त लगेगा।
कौन हैं कलीमुल्लाह?
Lucknow-based mango grower Padma Shri Haji Kalimullah cultivates the 'Yogi mango' in his orchard in the Dussehri mango belt in Malihabad pic.twitter.com/KASFPTVg4t
— ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2017