फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Kanpur Today: Inspection of major projects, Travel in Metro UP News in Hindi

CM Yogi Kanpur Visit: चार घंटे में परियोजनाओं का लेंगे जायजा, मेट्रो में करेंगे सफर…अफसरों के संग करेंगे बैठक

Sun, 20 Apr 2025 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Apr 2025 09:50 AM IST
सार

CM Yogi Kanpur Visit Today: जनसभा के साथ मेट्रो, घाटमपुर व पनकी पावर प्लांट समेत 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारी का जायजा रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi in Kanpur Today: Inspection of major projects, Travel in Metro UP News in Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर आ रहे हैं। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घाटमपुर, पनकी पॉपर प्लांट, मेट्रो की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम के निरीक्षण से पहले शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सभी स्थानों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर जाएंगे। फिर 12:40 बजे वहां से रवाना होकर अर्मापुर हैलीपैड जाएंगे। वहां से कार से पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे। फिर हेलीकाप्टर से 1:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से 1:50 बजे नयागंज मेट्रो स्टेशन का जायजा लेंगे। वहां से मेट्रो में बैठकर रावतपुर स्टेशन पहुंचेंगे।

विज्ञापन

पीएम की जनसभा स्थल का करेंगे निरीक्षण
इसके बाद 2:10 बजे विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के विजयनगर स्थित आवास पर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां 2:40 बजे रवाना होकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचकर पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 30 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed