{"_id":"591986964f1c1bcc3bf22a44","slug":"yogi-goverment-decide-to-cahnge-rule-for-deaf-and-dumb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार अब मूक-बधिरों पर मेहरबान, इनके लिए बदल डाला ये कड़ा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार अब मूक-बधिरों पर मेहरबान, इनके लिए बदल डाला ये कड़ा नियम
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 May 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
योगी सरकार अब यूपी के मूकबधिरों पर मेहरबान होने जा रही है। इसके बड़ा नमूना कानपुर में हुए इस बड़े बदलाव से मिल रहा है। दरअसल, यहां अब मूक-बधिर भी गाड़ी चला सकेंगे। आरटीओ में दिव्यांग डेवलपमेेंट सोसाइटी की पहल पर 15 बच्चों के लाइसेंस बनेंगे। जिन्हेें कभी भीड़ मे पछाड़ लोग आगे बढ़ जाया करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो
अब उनके हाथों में अपना वाहन चलाने का अधिकार होगा। इसकी शुरूआत जल्द होने जा रही है। यह कानपुर मेंं ही नहीं पूरे यूपी में लागू होने जा रहा है। दरअसल, इस योजना को रोजगारपरक नजरिए से देखा जा रहा है। जिसके माध्यम से मूक-बधिर लोग भी अपने लिए रोजगार पा सकेंगे। अामतौर पर देखा जाता है मूकबधिर लोगों को लोग रोजगार नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
वे काम की तलाश में यहां से वहां भटकते रहते हैं। इनके दिलों में भी इच्छा होती है कि वे काम करें। लेकिन यह अक्षमता उनके आड़े आ जाती है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने उन्हें कुछ नियमों में रियायत देने की सोची है। नियम बदल पर यह कानपुर में प्रभाव में आ गया है। कानपुर आरटीओ ने मूक-बधिर लोगों के हाथ में स्टेयरिंग थमा दिया है।