फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yogi 2.0 cabinet, Number of women ministers in yogi cabinet decreased from Kanpur and Bundelkhand regions

योगीराज: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से केवल एक महिला मंत्री, मंत्रालय में पुरुषों के साथ महिलाओं के भी प्रतिनिधित्व में की कटौती

Sun, 27 Mar 2022 11:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Mar 2022 11:04 AM IST
सार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों में भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था। इसमें 11 ने जीत हासिल की है। एक मात्र औरैया की बिधूना सीट पर महिला प्रत्याशी को हार मिली है।

विज्ञापन
yogi 2.0 cabinet, Number of women ministers in yogi cabinet decreased from Kanpur and Bundelkhand regions
प्रतिभा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से महिला मंत्रियों के प्रतिनिधित्व में भी कटौती की गई है। इस बार मात्र एक महिला विधायक प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। पिछली बार तीन महिलाओं के पास मंत्री पद था।
विज्ञापन


वैसे पूरे प्रदेश के हिसाब से सरकार में महिलाओं का प्रतिशत पहले की तरह ही रखा गया है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले पुरुष मंत्रियों की भी संख्या कम हुई है। पिछली बार 10 विधायक मंत्री बनाए गए थे, इस बार छह को ही मंत्री पद मिला है।
विज्ञापन

 
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जिन महिला विधायकों को इस बार मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, उसमें पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, फतेहपुर खागा की तीन बार की विधायक कृष्णा पासवान, अपना दल एस के कोटे से घाटमपुर से विधायक बनीं सरोज कुरील, पूर्व मंत्री व कन्नौज के छिबरामऊ से दोबारा विधायक चुनी गईं अर्चना पांडेय का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रनियां क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक बनीं प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। पिछली सरकार में कल्याणपुर सीट से विधायक नीलिमा कटियार, कन्नौज की अर्चना पांडेय, घाटमपुर की विधायक रहीं कमलरानी वरुण मंत्री थीं।

12 में 11 महिलाओं ने जीती विधायकी
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों में भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था। इसमें 11 ने जीत हासिल की है। एक मात्र औरैया की बिधूना सीट पर महिला प्रत्याशी को हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed