Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yoga is being done by international shooter police department

20-4-2020 अंतरराष्ट्रीय शूटर पुलिस विभाग को करा रही योगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Yoga is being done by international shooter police department
पुलकित फोटो - पुलिस टीम को योगा कराती रंजना गुप्ता। अंतरराष्ट्रीय शूटर पुलिस विभाग को करा रही योगा - शहर की रंजना गुप्ता, अमृता पांडेय लॉक डाउन में अपनी ड्यूटी निभाने के साथ ही लोगों को करा रही योगा संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। शहर की अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रंजना गुप्ता व अमृता पांडेय लॉक डाउन के दौरान पुलिस विभाग में रहकर अपनी ड्यूटी भी निभा रही है। साथ ही साथ विभाग के खिलाड़ियों को योग भी सिखा रही है। गुजैनी निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर रंजना गुप्ता झांसी क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है, वहीं किदवई नगर निवासी अमृता पांडेय झांसी में सिपाही के पद पर तैनात है। दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशाना लगाकर देश के लिए कई पदक जीत चुकी हैं। रंजना गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन का पूरा पालन हम लोग कर रहे हैं। बाहर अभ्यास करने नहीं जाते हैं घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक गन से अभ्यास करते हैं, इसके बाद जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में तैनात हैं उन्हें प्रतिदिन एक घंटे योगा कराया जाए। अमृता पांडेय ने बताया कि खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए योगा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed