फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   YMCC, Kanpur South, Wonders, Sky, and Paramount Club Win

Kanpur News: वाईएमसीसी, कानपुर साउथ, वंडर्स, स्काई और पैरामाउंट क्लब जीते

Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
YMCC, Kanpur South, Wonders, Sky, and Paramount Club Win
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए पांच मैचों में वाईएमसीसी, वंडर्स क्लब, स्काई क्लब, कानपुर साउथ और पैरामाउंट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। सभी मुकाबले अलग-अलग मैदान पर हुए।
विज्ञापन


मंधना के चंद्रा मैदान पर हुए पहले मैच में वाईएमसीसी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। टीम से उत्कर्ष तिवारी ने 45, राहुल पाल ने 35 रन बनाए। वहीं एसएस क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 138 रन ही बना सकी। टीम से अरुण राय ने 32 और आशुतोष गौरव ने 28 रन जोड़े।
विज्ञापन


पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में साउथ जिमखाना की टीम 192 रन ही बना सकी। टीम से अभिनव यादव ने 40, राहुल यादव ने 36 और रणधीर सिंह ने 33 रन बनाए। वहीं वंडर्स क्लब ने निलेश कौल के 75 और अतुल के 57 रन की बदौलत 26.1 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम लखन भट्ट मैदान पर हुए तीसरे मैच में स्काई क्लब ने 40 ओवर में 227 रन बनाए। टीम से अनिरुद्ध सिंह ने 77 और विश्वजीत ने 43 रन जोड़े। वहीं रोलैंड क्लब की पूरी टीम 40 ओवर में 226 रन पर आउट हो गई। टीम से सुमित ने 61 रन बनाए।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए चौथे मैच में कानपुर साउथ ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन बनाए। टीम से जतिन चौहान ने 71, अमन भदौरिया ने 52 और अमन यादव ने 44 रन जोड़े। वहीं तरुण क्लब 39.1 ओवर में 227 रन ही बना सका। टीम से विदिन जोशी ने 95 और मोहम्मद शारिम ने 54 बनाए।


जेम्स मैदान पर हुए पांचवें मैच में पैरामाउंट क्लब ने 27.4 ओवर में 200 रन बनाए। टीम से सौरभ जायसवाल ने 52 और मोहिब अंसारी ने 41 रन बनाए। वहीं अमर क्लब की पूरी टीम 37.2 ओवर में 175 रन पर आउट हो गई। टीम से ईशान ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed