Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance

ध्यान दें: मरम्मत के लिए आज और कल बंद रहेगा यमुना पुल, मार्ग बदलने से लोग तय करेंगे 42 किमी की अतिरिक्त दूरी

Sat, 14 Jun 2025 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jun 2025 01:24 PM IST
सार

Kanpur News: बता दें कि यमुना पुल की मरम्मत का कार्य 14 जून से 21 जुलाई तक प्रति सप्ताह पड़ने वाले शनिवार और रविवार को किया जाना तय किया गया है। इसकी शुरूआत 14 जून से की जा रही है। जिस दिन पुल की मरम्मत की जाएगी, उस दिन वाहनों को बदले हुए मार्ग से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
यमुना पुल के पास रखे पत्थरों पर रेफ्लेक्टर लगाते पीएनसी कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मरम्मत कार्य के कारण शनिवार और रविवार को 48 घंटे के लिए यमुना पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान पुल से कोई पैदल भी नहीं आ-जा सकेगा। मरम्मत का कार्य शनिवार सुबह छह बजे से शुरू किया जाएगा, जो लगातार 48 घंटे तक चलेगा। सोमवार को सुबह छह बजे के बाद से पुल को आवागमन के लिए फिर खोला जाएगा। एनएचएआई और पीएनसी की टीमें पहले चरण में पुल के छह पिलरों की बेयरिंग बदलेंगी।

विज्ञापन

मरम्मत कार्य की वजह से सकानपुर-सागर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को बदले हुए मार्ग से गुजारा जाएगा। मार्ग परिवर्तन की वजह से जिला मुख्यालय से कानपुर का सफर करने वाले रोडवेज बस के यात्रियों को 42 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके लिए यात्रियों को 55 रुपये अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। फिलहाल, कानपुर का किराया 98 रुपये है। दो दिन यात्रियों को 153 रुपये किराया चुकाना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
यमुना पुल के पास कर्मियों को दिशा निर्देश देते पीएनसी के अधिकारी - फोटो : amar ujala

मरम्मत के चलते सभी बसों का रूट बदला गया
एआरएम आरपी साहू ने बताया कि हमीरपुर, महोबा व राठ डिपो की करीब 150 बसों का रोजाना कानपुर रूट पर संचालन किया जाता है। यमुना पुल की मरम्मत के चलते सभी बसों का रूट बदला जाएगा। हमीरपुर डिपो की 23 बसें, जिसमें गोरखपुर जाने वाली पांच बसें, दिल्ली जाने वाली आठ, मथुरा जाने वाली दो, कानपुर जाने वाली चार, नौगांव, छतरपुर, सागर व मऊ जाने वाली चार बसें कुरारा, मनकी व मूसानगर होते हुए घाटमपुर पहुंचेंगी।

विज्ञापन

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
शहर के कानपुर सागर हाईवे पर स्थित यमुना नदी का पुल। संवाद - फोटो : शहर के कानपुर सागर हाईवे पर स्थित यमुना नदी का पुल। संवाद

48 घंटे बदले मार्ग से गुजरेंगे वाहन, बढ़ जाएगी दूरी, लगेगा समय
यमुना पुल की मरम्मत का कार्य 14 जून से 21 जुलाई तक प्रति सप्ताह पड़ने वाले शनिवार और रविवार को किया जाना है। इसकी शुरूआत 14 जून से की जा रही है। 48 घंटे तक मार्ग परिवर्तन की वजह से वाहनों को लंबी दूरी तय करके जिला मुख्यालय पहुंचना होगा। इसका असर जरूरी वस्तुओं पर तो पड़ेगा ही लोगों के आवागमन पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर-सागर हाईवे पर लगा जाम  - फोटो : amar ujala

दाम भी हो सकता है महंगा
कानपुर नगर की सीमा से जिला मुख्यालय 50 फीसदी दूध, खोया, पनीर व छाछ की पूर्ति होती है। दूधिया भी जिला मुख्यालय में नहीं आ सकेंगे। इससे इन वस्तुओं की आवक प्रभावित हो सकती है। दाम भी महंगा हो सकता है। वहीं, मार्ग परिवर्तन की वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में भी अधिक समय लग सकता है। इससे उनका भी खर्च बढ़ जाएगा।

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।   - फोटो : amar ujala

असुविधा हो तो इन नंबर पर करें फोन
जिले के सभी प्रमुख स्थानों व बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।- 9473987561/ 8532830132/ 9454403545 पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन स्थित में यूपी 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : amar ujala

जिला सड़क सुरक्षा समिति की छठी बैठक संपन्न
पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि पुल की मरम्मत के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की छठी बैठक शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में हुई। राठ व जलालपुर क्षेत्र की खदानों के मौरंग वाहनों को वाया कदौरा जलालपुर निकासी की जाएगी। सुमेरपुर क्षेत्र के मौरंग वाहनों को वाया पंधरी-बांदा होते हुए निकासी की जाएगी। महोबा से आने वाले भारी वाहनों एवं गिट्टी के वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डायवर्ट किए जाने की रूपरेखा तय की गई है।

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर-सागर हाईवे - फोटो : amar ujala

इन तिथियों में बंद रहेगा पुल
यमुना पुल पर मरम्मत के लिए शनिवार व रविवार के दिन तय किए गए हैं। ऐसे में 14, 15, 28 व 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 व 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान वाहनों को निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। मरम्मत के दौरान कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन बोर्ड भी मुख्य चौराहों, हाईवे किनारे लगाए गए हैं।

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर-सागर हाईवे जाम - फोटो : amar ujala

यमुना पुल के मरम्मत के दौरान प्रत्येक सप्ताह में आने वाले शनिवार व रविवार को किसी भी दशा में सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पुल से परिवहन न कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  -विजय शंकर तिवारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम - फोटो : amar ujala

ऐसे किया गया डायवर्जन

कानपुर से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन

  • कानपुर से चौडगरा, बांदा होते हुए कबरई
  • कानपुर से कालपी, उरई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए कबरई
  • कानपुर से चौडगरा, पपरेंदा हाेते हुए सुमेरपुर
  • कानपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर
  • घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर

Yamuna bridge will remain closed today and tomorrow for repairs people will cover an additional distance
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम - फोटो : amar ujala

महोबा से कानपुर जाने वाले वाहन

  • महोबा की ओर से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा, चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर को प्रस्थान करेंगे।
  • कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर को जाएंगे।
  • कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल व जुल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर को जाएंगे।
  • राठ, सरीला क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन उरई-जालौन मार्ग होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed