फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna bridge will be closed for 48 hours from tomorrow morning heavy vehicles will not able to go to Lucknow

ध्यान दें: कल सुबह से 48 घंटे के लिए बंद हो जाएगा यमुना पुल, लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन…ऐसे रहेगा डायवर्जन

Fri, 13 Jun 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

Kanpur News: पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि पुल मरम्मत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शनिवार से पुल का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसको लेकर वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
Yamuna bridge will be closed for 48 hours from tomorrow morning heavy vehicles will not able to go to Lucknow
कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित यमुना नदी का पुल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर स्थित क्षतिग्रस्त यमुना पुल की मरम्मत का कार्य कल सुबह से शुरू हो जाएगा। इसके चलते यमुना पुल से 48 घंटे के लिए वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। कार्य के चलते प्रत्येक सप्ताह शनिवार सुबह छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक पुल से आवागमन बिल्कुल बंद रहेगा। इसको लेकर पीएनसी ने हाईवे किनारे लोगों को जागरूक करने के लिए रूट डायवर्जन बोर्ड भी लगवा दिए हैं।

विज्ञापन

पुल की मरम्मत को लेकर कार्यदायी संस्था पीएनसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।  शनिवार (14 जून) से पुल लिफ्टिंग कर इसकी बीयरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 14 जून से 21 जुलाई तक चलने वाले इस कार्य में प्रत्येक शनिवार व रविवार को पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन दो दिनों में पुल से सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन

ऐसे किया गया डायवर्जन

कानपुर से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन

  • कानपुर से चौडगरा, बांदा होते हुए कबरई
  • कानपुर से कालपी, उरई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए कबरई
  • कानपुर से चौडगरा, पपरेंदा हाेते हुए सुमेरपुर
  • कानपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर
  • घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर
विज्ञापन

Yamuna bridge will be closed for 48 hours from tomorrow morning heavy vehicles will not able to go to Lucknow
कानपुर-सागर हाईवे पर लगा जाम  - फोटो : amar ujala

महोबा से कानपुर जाने वाले वाहन

  • महोबा की ओर से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा, चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर को प्रस्थान करेंगे।
  • कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर को जाएंगे।
  • कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल व जुल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर को जाएंगे।
  • राठ, सरीला क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन उरई-जालौन मार्ग होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

यातायात नियंत्रण एवं सहायता
जिले के सभी प्रमुख स्थानों व बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए इन नंबरों 9473987561/ 8532830132/ 9454403545 पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन स्थित में यूपी 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Yamuna bridge will be closed for 48 hours from tomorrow morning heavy vehicles will not able to go to Lucknow
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : amar ujala

इन तिथियों में बंद रहेगा पुल
यमुना पुल पर मरम्मत के लिए शनिवार व रविवार के दिन तय किए गए हैं। ऐसे में 14, 15, 28 व 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 व 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान वाहनों को निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। मरम्मत के दौरान कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा।

कल शाम से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
शनिवार की शाम से रविवार की रात आठ बजे तक भारी वाहन लखनऊ नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था लखनऊ में पुलिस के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की वजह से की जा रही है। भारी वाहन रामादेवी चौराहा से चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, रायबरेली से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य के लिए जा सकेंगे।

Yamuna bridge will be closed for 48 hours from tomorrow morning heavy vehicles will not able to go to Lucknow
पुराने यमुना पुल - फोटो : amar ujala

यह है डायवर्जन प्लान

  • इटावा और औरैया की ओर से उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी होकर गोरखपुर जाने वाले वाहन रामादेवी चौराहे से चौडगरा, फतेहपुर से लालगंज बछरावां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जाएंगे।
  • कानपुर देहात, मूसानगर, सजेती से घाटमपुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को घाटमपुर चौराहा से चौडगरा, रायबरेली की ओर रवाना किया जाएगा।
  • कानपुर से उन्नाव, लखनऊ जाने वाले भारी वाहन रामादेवी चौराहा से चौडगरा फतेहपुर, लालगंज बछरावां (रायबरेली) होकर गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed