फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna, Betwa swelled due to MP's rain

एमपी की बारिश से यमुना, बेतवा उफनाईं

Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yamuna, Betwa swelled due to MP's rain
बांदा में केन नदी की बाढ़ में नाव से सैर सपाटा करते शहरी बाशिंदे। - फोटो : BANDA
बांदा/हमीरपुर/जालौन/। लगातार हो रही बारिश और मध्यप्रदेश की नदियों और बांधों में पानी बेइंतहा भरने से हमीरपुर, जालौन और बांदा में यमुना, केन और बेतवा नदियों उफान मारने लगी हैं। हमीरपुर में तो यमुना खतरे के निशान को पार कर गई, वहीं बेतवा भी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही। बांदा में बारिश थमने के बाद केन और यमुना नदियों में बाढ़ सी स्थिति बन गई। वहीं जालौन में यमुना नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बहने लगी है।
विज्ञापन

बांदा में रिहायशी इलाकों में दो दिनों से बारिश थमने के बाद अब केन और यमुना नदियों में बाढ़ की स्थितियां पैदा हो गईं हैं। मध्य प्रदेश की घाटियों में हुई बारिश का पानी गंगऊ और बरियारपुर बांधों से होकर केन नदी में पहुंचा है। इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांदा में बृहस्पतिवार की शाम केन नदी का जलस्तर 99 मीटर पर पहुंच गया। यह पिछले एक हफ्ते में पांच मीटर पानी बढ़ा है। हालांकि, खतरे के निशान से अभी पांच मीटर नीचे है। खतरे का निशान 104 मीटर पर है। उधर, नदी का जलस्तर बढ़ जाने के बाद शहर के नजदीक भूरागढ़ के पास बड़ी संख्या में लोग बाढ़ का लुत्फ ले रहे हैं। मल्लाह उन्हें अपनी नाव से नदी का सैर सपाटा कराकर कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बरियारपुर बांध/वियर में भी बाढ़ है। इसकी क्रस्टवाल से साढ़े 6 हजार क्यूसेक पानी बृहस्पतिवार को केन नदी में गिरता रहा। अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बांध पर रहकर लगातार नजर रख रहे हैं। फिलहाल इसका जलस्तर 608.4 फीट हो गया है। हमीरपुर में यमुना का खतरे का निशान 103.632 मीटर है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे जलस्तर 103.680 पर रहा। 20 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नदी बढ़ रही है। दोपहर 12 बजे तक खतरे के निशान से ऊपर 0.304 सेमी पहुंच गई है। बेतवा अभी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। मौजूदा में नदी का जलस्तर 103.180 है, जबकि खतरे का बिंदु 104.546 मीटर पर है। नदियों के किनारे की निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चूरामन डेरा, राठ मार्ग के किनारे रह रहे परिवार सामान समेट कर ऊंचाई के स्थानों पर पहुंच रहे हैं। शहर के गौरादेवी नई बस्ती, पुराना यमुना घाट, डिग्गी व सिडरा गांव के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं कुरारा ब्लाक के पारा गांव जाने वाले मार्ग में बेतवा नदी की बाढ़ का पानी नाले व सड़क में भरा है। जिससे आवागमन ठप है। मौदहा बांध निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह ने बताया दोनों नदियां ऊपरी क्षेत्रों से आ रहे पानी से बढ़ रही हैं। शहर से नदियों में गिरे गंदे नालों के पानी निकासी के चैनलों को बंद कर दिया गया है। बेतवा तटबंध पर बड़े देव बाबा स्थान के पास बंधे में पंपसेट लगाकर पानी को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed